{"_id":"6b087eaba96daf66ae0f0514","slug":"driver-dies-after-auto-overturns-sitapur-news-c-102-1-slko1055-168509-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ऑटो पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ऑटो पलटने से चालक की मौत
Fri, 27 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
संदना। कस्बे में स्थित एक मैरिज लॉन के पास बुधवार रात बस से बचने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत हो गई। कोरोना गांव निवासी बब्बू (48) बुधवार रात संदना से ऑटो लेकर अपने घर लौट रहे थे। वह कस्बे से आगे शिव शक्ति मैरिज लॉन से कुछ दूरी पर पहुंचे थे।
इसी बीच मिश्रिख की तरफ से आ रही बस से बचने के चक्कर में उनका ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो के नीचे दबने से बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें हिंद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)