Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers from 10 Villages Oppose Land Acquisition for Industrial Corridor

सिद्धार्थनगर: औद्योगिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 10 गांवों के किसान बोले- खेत नहीं देंगे

Fri, 27 Nov 2026 02:46 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 27 Nov 2026 02:46 PM IST
सार

बांसी तहसील के छितौनी न्याय पंचायत क्षेत्र के करीब 10 गांवों के किसानों ने यूपीसीडा के औद्योगिक कॉरिडोर के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण की आशंका पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बिना सूचना और सहमति के उनके खेतों का सर्वे कराया गया। उनका कहना है कि जमीन उपजाऊ और साल में दो फसल देने वाली है, जिस पर कई पीढ़ियों की आजीविका निर्भर है।

विज्ञापन
Farmers from 10 Villages Oppose Land Acquisition for Industrial Corridor
किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिस जमीन पर कई पीढ़ियों से खेती कर परिवार का पेट पाल रहे हैं, जहां साल में दो-दो फसलें पैदा होती हैं, अब उसी जमीन के छिनने का डर किसानों को कलेक्ट्रेट तक खींच लाया। बांसी तहसील के छितौनी न्याय पंचायत क्षेत्र के 10 गांवों की कृषि भूमि यूपीसीडा के औद्योगिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत किए जाने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना खेतों का सर्वे कराया गया। गांव में लेखपालों के ट्यूबवेल और बोरिंग आदि की जांच करने पहुंचने पर उन्हें जमीन के औद्योगिक परियोजना में जाने की जानकारी हुई।

विज्ञापन

दूसरी जगह जमीन तलाश करने की मांग

किसानों का कहना है कि उनकी जमीन बेहद उपजाऊ और बहुफसली है। कई परिवारों के पास खेती के लिए यही एकमात्र जमीन है। यदि इसका अधिग्रहण हुआ तो उनके पास आजीविका का कोई दूसरा साधन नहीं बचेगा। वे कई पीढ़ियों से इसी जमीन पर निर्भर हैं। ऐसे में औद्योगिक कॉरिडोर के लिए उनकी कृषि भूमि लेना उन्हें मंजूर नहीं है। किसानों ने मांग की कि फैक्टरी और औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन कहीं दूसरी जगह तलाश की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश

मनिकौरा नानकार ग्राम पंचायत के छितौनी गांव निवासी किसान केवल बहन चौधरी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि छितौनी न्याय पंचायत के करीब 10 गांवों की जमीन यूपीसीडा की फैक्टरी और औद्योगिक कॉरिडोर के लिए ली जानी है। लेकिन अब तक गांव के लोगों को इस संबंध में कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई। लेखपाल जब गांव में ट्यूबवेल, बोरिंग आदि की जांच करने पहुंचे, तब किसानों को जमीन के सर्वे और अधिग्रहण की आशंका की जानकारी हुई। इससे ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश है। 

विज्ञापन

किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन

शुक्रवार को दिशा की बैठक चल रही थी। इसी दौरान प्रभावित गांवों के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और जिलाधिकारी से मिलने की मांग की। उनका कहना था कि इतने बड़े फैसले से पहले प्रभावित किसानों को भरोसे में लेना चाहिए। किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर उपजाऊ कृषि भूमि को अधिग्रहण से बाहर रखने और औद्योगिक परियोजना के लिए वैकल्पिक जमीन तलाशने की मांग की।किसानों का साफ कहना है कि वे औद्योगिक विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन इसके लिए उनकी पीढ़ियों की आजीविका का आधार बनी जमीन नहीं ली जानी चाहिए। बंजर, परती और अनुपयोगी सरकारी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed