Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police celebrated Constitution Day in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: पुलिस ने मनाया संविधान दिवस, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ; कॉलेज में भी हुए कार्यक्रम

Thu, 26 Nov 2026 01:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Nov 2026 01:12 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन कर उनके योगदान को याद किया गया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सांविधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। शहर के कॉलेजों में भी संविधान दिवस मनाया गया। 
 

विज्ञापन
Police celebrated Constitution Day in Shahjahanpur
एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के पालन की शपथ दिलाई। इससे पहले उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण और सीओ सदर सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता का अधिकार देता है। ये मूल्य लोकतंत्र की आधारशिला हैं। प्रत्येक लोकसेवक का दायित्व है कि वह इनका सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।
विज्ञापन


एकता और अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प  
उन्होंने पुलिसकर्मियों से शासकीय दायित्वों को ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निभाने की अपील की। कहा कि पुलिस का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना भी है। प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में मनाया गया संविधान दिवस
सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान का सम्मान करे। 

वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार अग्निहोत्री, ज्वाला प्रसाद, रामासरे सरोज और वीरेंद्र कुमार वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और डॉ. आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहीं, हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में भी संविधान दिवस पर छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed