Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Assault stemming from a grudge; FIR registered against four individuals

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में मारपीट चार पर प्राथमिकी

Mon, 23 Nov 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Assault stemming from a grudge; FIR registered against four individuals
बेलहर। थाना क्षेत्र के सांथा गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांथा निवासी दुखना पत्नी धुरहू ने थाना बेलहर कला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार को पुरानी रंजिश में विपक्षी अमन, राहुल, सोना और मुकेश ने उनके साथ विवाद किया।

आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी बहू रीना और गीता के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवादԒ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed