Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wedding Trends Shift to Smaller Baraats and Bigger Receptions as Wedding Season Begins

शादियों में बदला ट्रेंड: छोटी बरात, गिने-चुने मेहमान और बड़े रिसेप्शन;आज से शुरू होगा सहालग; गूंजेंगी शहनाइयां

Fri, 20 Nov 2026 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Nov 2026 12:51 PM IST
सार

देवोत्थान एकादशी से बागपत में सहालग शुरू हो रहा है। शादियों में छोटी बरात और बड़े रिसेप्शन का ट्रेंड बढ़ा है। जिले में 20 नवंबर को 100 से अधिक शादियों का अनुमान है।

विज्ञापन
Wedding Trends Shift to Smaller Baraats and Bigger Receptions as Wedding Season Begins
फिल्मी हुईं शादियां, मेहमान घटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों का ट्रेंड समय के साथ बदल रहा है। बरात में गिने-चुने लोग जा रहे हैं, जबकि शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन में रिश्तेदारों और परिचितों की खूब भीड़ जुट रही है। खर्च और व्यवस्थाओं को सीमित रखने के लिए कई परिवार इस नए चलन को अपना रहे हैं।

विज्ञापन


इस बदले हुए चलन में विवाह की परंपरागत व्यवस्था भी बदल रही है। पहले सगाई, मंढा होता था तो इनके बाद बरात जाती थी। अब सगाई के बाद मंढा केवल रस्म निभाने तक सीमित हो गया है तो बरात भी सीमित हो गई है। कई परिवार दुल्हन पक्ष दूर का होने पर अपने यहां बुलाकर वहीं विवाह की रस्में पूरी करा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे बरात के साथ होने वाली वाहनों, खानपान और ठहरने की लंबी व्यवस्थाओं से बचा जा रहा है। शादी के बाद रिसेप्शन में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाकर आयोजन किया जा रहा है। परिवारों के लिए यह तरीका कम खर्च में ज्यादा लोगों को समारोह से जोड़ने का विकल्प बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मैरिज होम संचालक
इस बार सहालग को लेकर बुकिंग अच्छी चल रही है। अधिकतर लोग सीमित मेहमानों के साथ शादी और बाद में बड़े रिसेप्शन की व्यवस्था पसंद कर रहे हैं। होटल और रेस्टोरेंट की बुकिंग दरें पिछले वर्ष के बराबर रखी गई हैं। विशेष सजावट और अतिरिक्त इवेंट के लिए अलग शुल्क लिया जा रहा है। -कमल, मैरिज होम संचालक

टेंट के चार्ज में खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन फूलों की सजावट, लाइट, साउंड और वेटर सर्विस का खर्च बढ़ा है। भोजन की थाली का रेट भी व्यंजनों और मेहमानों की पसंद के आधार पर तय किया जा रहा है। -अमित कुमार, टेंट  

ये बोले लोग 
बरात में भीड़ जुटाने के बजाय केवल कुछ रिश्तेदारों को शामिल करना ज्यादा सुविधाजनक है। इससे अनावश्यक खर्च बचता है और व्यवस्थाएं भी आसान रहती हैं। शादी के बाद रिसेप्शन में सभी रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाकर खुशी साझा कर सकते हैं। -शालू

विवाह दो परिवारों का मिलन है, इसलिए दोनों पक्षों की सुविधा और सहमति जरूरी है। कम लोगों के बीच शादी की रस्में पूरी कर बाद में रिसेप्शन में सभी को आमंत्रित करना बेहतर विकल्प है। इससे परंपरा भी बनी रहती है और खर्च का बोझ भी कम होता है। -रेनू राठी

देवोत्थान एकादशी पर सौ से अधिक शादियों का अनुमान
चार महीने के विराम के बाद 20 नवंबर से सहालग शुरू होते ही जिले में शहनाइयां गूंजेंगी। देवोत्थान एकादशी पर जिले में सौ से अधिक जोड़ों के विवाह होने का अनुमान है। इसके चलते मैरिज होम, होटल, गेस्ट हाउस और टेंट संचालकों के यहां बुकिंग फुल हो गई है। बाजारों में भी शादी की खरीदारी और तैयारियां शुरू हो गई हैं।

89 शुभ मुहूर्तों में होंगे विवाह
पंडित आकाश भारद्वाज के अनुसार इस बार विवाह के लिए कुल 89 शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में 21, 24, 25, 26 और 30 तारीख को विवाह होंगे। दिसंबर में दो से छह और 11 व 12 दिसंबर तक शुभ मुहूर्त हैं। वर्ष 2027 में जनवरी में नौ, फरवरी में 13, मार्च में सात, अप्रैल में नौ शुभ मुहूर्त हैं। मई सबसे व्यस्त महीना रहेगा। इसमें 18 दिन विवाह के मुहूर्त हैं, जबकि जून में 16 दिन सहालग रहेगा। जुलाई में पांच शुभ मुहूर्त हैं। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में चातुर्मास के कारण विवाह नहीं होंगे। इसके बाद 10 नवंबर 2027 से अगला सहालग शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed