Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two tigers roaring emerged onto the road together in Pilibhit Tiger Reserve

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: दहाड़ते हुए एक साथ सड़क पर आए दो बाघ, नजारा देख रोमांचित हुए सैलानी; देखें वीडियो

Fri, 27 Nov 2026 06:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 27 Nov 2026 06:30 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को एक साथ दो बाघ दिखाई दिए। दोनों बाघ दहाड़ते हुए जंगल मार्ग पर आ गए। यह नजारा देख सैलानियों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Two tigers roaring emerged onto the road together in Pilibhit Tiger Reserve
जंगल मार्ग पर दो बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में इन दिनों सैलानियों को जंगल की सैर के दौरान बाघों के नियमित दीदार हो रहे हैं। शुक्रवार को जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक साथ दो बाघ दिखाई दिए। अचानक सामने आए दोनों बाघों को देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इस यादगार नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। बाघों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बाघ दहाड़ते सुने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


संबंधित वीडियो 


पीटीआर का नया पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से ही जंगल सफारी को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। जंगल के प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों की मौजूदगी और बाघों के लगातार हो रहे दीदार सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। सफारी के दौरान बाघों के दिखाई देने की घटनाएं पर्यटकों के रोमांच को और बढ़ा रही हैं। 
विज्ञापन


सैलानियों की संख्या में इजाफा 
यही वजह है कि यहां पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। विदेशी सैलानी भी यहां की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए पहुंच रहे हैं। जंगल में बाघ, तेंदुए, हिरन और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की मौजूदगी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चूका पर्यटन स्थल और जंगल सफारी का अनुभव भी सैलानियों को खूब भा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व की पहचान अब केवल बाघों के संरक्षण तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। एक साथ दो बाघों के दिखाई देने का वायरल वीडियो भी इसी रोमांच को बयां कर रहा है। इससे वन्यजीव प्रेमियों के बीच पीटीआर को लेकर उत्सुकता और बढ़ने की उम्मीद है। 

डीएफओ मनीष सिंह के अनुसार पर्यटकों की बढ़ती आमद उत्साहजनक है। सैलानियों को जंगल सफारी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed