Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two accused arrested who misbehaving with girl in pilibhit

पीलीभीत: युवती से अभद्रता के आरोपी गिरफ्तार, हवालात से लंगड़ाते निकले, कान पकड़कर मांगी माफी; देखें वीडियो

Thu, 26 Nov 2026 03:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Nov 2026 03:28 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर कस्बे में एक युवती से अभद्रता करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी हवालात से लंगड़ाते निकले और कान पकड़कर माफी मांगते दिखे। 

विज्ञापन
Two accused arrested who misbehaving with girl in pilibhit
आरोपियों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : स्रोत- वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर कस्बे के तिरंगा चौराहे के समीप बुधवार को खटीमा उत्तराखंड के युवक के साथ खरीदारी करने आई एक युवती से अभद्रता की गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते और लंगड़ाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को तिरंगा चौराहे के समीप उत्तराखंड निवासी युवक युवती के साथ घूमने और खरीदारी करने आया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। युवती से पूछताछ करते हुए उसे खरी-खोटी सुनाई। युवक और युवती को रोके जाने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती बोली- दोस्त के साथ मर्जी से आई 
पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से दोस्त के साथ घूमने और खरीदारी करने आई थी। उसने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने बेवजह उन्हें रोककर अभद्रता की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने राहिल निवासी मोहल्ला बमनपुरी, वार्ड नंबर चार, पूरनपुर और अफजल निवासी मोहल्ला लाइनपार साहूकारा, वार्ड नंबर 12, पूरनपुर को हिरासत में लिया। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते और लंगड़ाते दिखाई दे रहे हैं। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed