Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wagonr part of a wedding procession collided with a Swift in Muzaffarnagar one person died

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: स्विफ्ट से टकराई बरात की वैगनआर, दूल्हे के चचेरे भाई की मौत, छह लोग घायल

Wed, 25 Nov 2026 07:45 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (मुजफ्फरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (मुजफ्फरनगर) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 25 Nov 2026 07:45 PM IST
सार

बरात बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर जा रही थी। परिजन पहले पोस्टमार्टम से इनकार कर रहे थे, पर पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Wagonr part of a wedding procession collided with a Swift in Muzaffarnagar one person died
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर हरसौली के निकट बरातियों की वैगनआर और दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई अंजर (23) की मौत हो गई, जबकि छह बराती घायल हुए हैं। बरात बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर जा रही थी। शादी की खुशियों के बीच हादसे से गम का माहौल बन गया।

विज्ञापन


बुढ़ाना में भारत टॉकीज के पास स्थित मोहल्ला मंडी निवासी अरबाज की बरात बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर जा रही थी । दूल्हे के चचेरे भाई अंजर व अयान के साथ शाहरुख , अमन , शाहबाज व तैय्यब वैगनआर में सवार होकर बरात में जा रहे थे। कार को तैय्यब चला रहा था।
विज्ञापन


जब वह थाना क्षेत्र की हरसोली पुलिस चौकी पर शिव मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्विफ्ट गाड़ी से उनकी कार की टक्कर हो गई । हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दोनों कारों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने राहत कार्य किया और घायल बुढ़ाना निवासी शाहरुख, अयान व अंजर को जिला अस्पताल भेज दिया गया , जबकि अन्य घायल अमन , शाहबाज , तैयब व रूपक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल रेफर किए गए अंजर की मौत हो गई। सीएचसी से घायलों को भी भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । मौके पर पहुंचे एसआई अमित कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में एक युवक अंजर की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई है । अभी तक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं आई है । पुलिस ने मृतक अंजर के शव को जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया ।

पोस्टमार्टम के लिए मनाए गए परिजन
शाहपुर। हादसे के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और अंजर का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक के शव को लेकर वापस बुढ़ाना के लिए निकल गए। इस बीच हरसौली में पुलिस ने उन्हें रोका और समझा-बुझाकर शांत करते हुए दोबारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह हरसौली पुलिस चौकी पर पहुंचे । बुढ़ाना से आए परिजनों से वार्ता की और परिजनों से शव को वापस दिलाकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही । पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए । परिजनों ने मृतक के शव को पुलिस को सौंप दिया।

काजीखेड़ा से मलकपुर लौट रहा था कार सवार
स्विफ्ट सवार रूपक तितावी थाना क्षेत्र के गांव काज़ीखेड़ा से अपने रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहा था । उसकी गाड़ी के बैलून खुल जाने के कारण उसे गंभीर चोट नहीं आई।


हादसे के बाद बुढ़ाना में गम का माहौल
कस्बे के मोहल्ला मंड़ी निवासी नफीस के बेटे सलमान की शादी थी। चचेरे भाई अंजर की मौत से गम का माहौल बन गया। हादसे के बाद सैंकड़ों लोग घर पर एकत्र हो गए। इसके अलावा बरात की कई गाड़ियां भी शाहपुर और स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय पहुंच गई। घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed