{"_id":"6afd2a1cd446cfb33c0ab5ca","slug":"father-and-son-run-over-by-a-car-die-on-the-spot-in-amroha-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमरोहा में शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अमरोहा में शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम
Wed, 18 Nov 2026 11:10 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:10 AM IST
सार
यूपी के अमरोहा जिले में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
amroha road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा के मंडी धनौरा में शादी समारोह में काम करके बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद तहसील के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मुकेश सैनी (55) शादी समारोहों में कारीगर का काम करते थे। मंगलवार को वह बछरायूं रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित शादी समारोह में काम करने गए थे। उनके साथ उनका 25 वर्षीय बेटा कौशल सैनी भी था। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक तहसील के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश और कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पिता और भाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक के दूसरे पुत्र सौरभ सैनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।