Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: CJP spokesperson Saurabh Das stopped at Kashi toll plaza

मेरठ: सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास को काशी टोल पर रोका, सीसीएसयू में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ रद्द

Thu, 26 Nov 2026 11:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 26 Nov 2026 11:23 PM IST
सार

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विवि में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उधर, राज्यपाल के आगमन को लेकर विवि में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। ऐसे में सौरभ दास को तीन घंटे तक टोल पर रोका गया। टोल पर ही संविधान की प्रस्तावना पढ़कर विरोध जताया गया। 

विज्ञापन
Meerut: CJP spokesperson Saurabh Das stopped at Kashi toll plaza
टोल पर पुलिस ने सौरभ दास को रोका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास को पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया। पार्टी नेताओं ने दास को करीब तीन घंटे तक टोल पर रोके रखने का आरोप लगाया। इससे विश्वविद्यालय में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि और संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ का कार्यक्रम नहीं हो सका।
विज्ञापन

 

Meerut: CJP spokesperson Saurabh Das stopped at Kashi toll plaza
विवि में सौरभ दास का इंतजार करते युवाओं को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उधर, राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे से पहले परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा लगा रहा। केंद्रीय पुस्तकालय के पास जुटे छात्रों और कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हटा दिया। इस दौरान विरोध, नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। सीजेपी नॉर्थ जोन कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे विश्वविद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसमें सौरभ दास के अलावा एडवोकेट आदेश प्रधान, अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम, राहुल वर्मा, आकाश भड़ाना, राखी कंबोज समेत अन्य कार्यकर्ताओं को शामिल होना था। कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, संविधान की प्रस्तावना का पाठ और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया जाना था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे से पहले परिसर में सख्ती
शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विश्वविद्यालय आगमन और शनिवार को पश्चिमांचल स्टार्टअप युवा संवाद-2026 को लेकर परिसर में पहले से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। सीजेपी प्रवक्ता के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी विश्वविद्यालय पहुंच गए। एसपी सिटी विनायक भोसले, एडीएम सिटी आदित्य प्रजापति और मेडिकल थाना पुलिस ने केंद्रीय पुस्तकालय के पास मौजूद छात्रों व युवाओं को वहां से हटाया। कुछ युवाओं को पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाया गया, जबकि अन्य को परिसर से बाहर कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और युवाओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पार्टी नेताओं का दावा है कि हिरासत में लिए गए कुछ छात्रों को शाम को छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन

टोल पर ही पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
सौरभ दास को विश्वविद्यालय जाने से रोके जाने के बाद तमाम कार्यकर्ता काशी टोल प्लाजा पहुंचे। यहां सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और लोकतांत्रिक अधिकारों व सांविधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद सभी दिल्ली की ओर रवाना हो गए। सौरभ दास ने आरोप लगाया कि संविधान दिवस पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और संविधान की प्रस्तावना पढ़ने तक से रोका जा रहा है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सवाल उठाया कि संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देने से प्रशासन को आपत्ति क्यों है।
 

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए
एडवोकेट आदेश प्रधान ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दावा किया कि कार्यक्रम को रोकने के पीछे इन मुद्दों को उठाने से रोकने की मंशा थी। उन्होंने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और मनीष मिश्रा पर आरोप लगाया और घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ये भी देखें...
यूपी: शामली में बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या, पहले खाना न देने पर भड़का, कहासुनी के बाद की वारदात; गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed