Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress Claims Three Meerut Assembly Seats in 181-Seat List, SP Aspirants on Alert

सियासत: मेरठ की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा के टिकट दावेदारों की बढ़ीं धड़कनें

Tue, 17 Nov 2026 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Nov 2026 04:42 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन के भीतर कांग्रेस के दावे वाली 181 सीटों की सूची में मेरठ की सिवालखास, मेरठ दक्षिण और हस्तिनापुर सीट शामिल हैं। तीनों सीटों पर सपा और कांग्रेस के दावेदारों की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
Congress Claims Three Meerut Assembly Seats in 181-Seat List, SP Aspirants on Alert
राहुल गांधी व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे की चर्चाओं के बीच मेरठ की तीन विधानसभा सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के दावे वाली 181 सीटों की सूची सामने आने के बाद इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सिवालखास, मेरठ दक्षिण और हस्तिनापुर सीट भी शामिल बताई गई हैं। इन सीटों पर कांग्रेस के दावे के बाद समाजवादी पार्टी के टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में सिवालखास सीट सपा-रालोद गठबंधन के खाते में गई थी और यहां रालोद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, मेरठ दक्षिण और हस्तिनापुर सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में तीनों सीटों पर गठबंधन के भीतर दावेदारी और टिकट को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: बुर्का पहनाकर बीए की छात्रा को होटल ले जाने और दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार; मारपीट की भी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

सिवालखास: सपा के कई दावेदार, कांग्रेस से भी नाम
2022 के विधानसभा चुनाव में सिवालखास सीट पर सपा और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन था। रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े हाजी गुलाम मोहम्मद ने भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल को 9,182 वोटों से हराया था। हाजी गुलाम मोहम्मद को 1,01,749 वोट मिले थे। कांग्रेस के जगदीश प्रसाद को 1,577 वोट मिले थे।

इस बार सपा की ओर से सम्राट मलिक, नदीम चौहान, वसीम राजा, फारुख हसन, अंकित शर्मा, सीपी शर्मा, अमित शर्मा और गौरव चौधरी समेत कई नेता दावेदारी कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस से शबीह खान, जगदीश शर्मा और उदयवीर सिंह त्यागी के नाम चर्चा में हैं।

मेरठ दक्षिण: आदिल चौधरी समेत कई नेता दावेदार
मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर 2022 में सपा ने आदिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया था। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर से हुआ था। आदिल चौधरी को 1,21,725 वोट मिले थे, लेकिन उन्हें 7,942 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के नफीस को 2,346 वोट मिले थे।

इस बार सपा की ओर से महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, डॉ. किशनपाल, डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. आदित्य गुर्जर, जानू चौधरी और देवेश राणा के नाम दावेदारों में शामिल हैं। कांग्रेस से अजय शर्मा, महेंद्र गुर्जर, हेमंत प्रधान और रंजन शर्मा टिकट की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

हस्तिनापुर: सुरक्षित सीट पर भी गठबंधन में दावेदारी
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर 2022 में सपा ने योगेश वर्मा को टिकट दिया था। उनका मुकाबला भाजपा के दिनेश खटीक से हुआ था। योगेश वर्मा को 1,00,275 वोट मिले थे और वह 7,312 वोटों से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस की ओर से अभिनेत्री और नेत्री अर्चना गौतम चुनाव मैदान में थीं। उन्हें 1,519 वोट मिले थे।

इस बार सपा से पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, किशोर वाल्मीकि, विपिन मनोठिया, प्रशांत गौतम और हरीभूषण खटीक दावेदारों में शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से योगी जाटव, सुनीता मंडल और अर्चना गौतम के नाम चर्चा में हैं।

हाईकमान के फैसले पर टिकी नजरें
सीटों को लेकर दावेदारी के बीच दोनों दलों के स्थानीय नेताओं ने अंतिम निर्णय हाईकमान पर छोड़ दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी और सपा प्रवक्ता विजय राठी का कहना है कि टिकटों पर फैसला दोनों पार्टियों के हाईकमान को करना है। जिस भी प्रत्याशी को टिकट मिलेगा, दोनों दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसे मजबूती से चुनाव लड़वाएंगे। उन्होंने इस बार उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed