Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mass wedding in Mau 306 couples tie knot minister offers blessings

मऊ में सामूहिक विवाह: 306 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, मंत्री ने दिया आशीर्वाद; व्यवस्था पर भड़के परिजन

Mon, 23 Nov 2026 04:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Nov 2026 04:55 PM IST
सार

मऊ जिले में सोमवार को 306 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। सामूहिक विवाह के दौरान मंत्री एके शर्मा ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिए। वहीं सामूहिक विवाह समारोह में खाने से लेकर बैठने तक की व्यवस्था पर लोगों ने सवाल उठाए। 

विज्ञापन
Mass wedding in Mau 306 couples tie knot minister offers blessings
मंत्री एके शर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के बापू इंटर कॉलेज कोपागंज में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 302 हिंदू जोड़ों और चार मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। हालांकि, एक ओर जहां 306 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर आयोजन में अव्यवस्थाओं को लेकर परिजनों में नाराजगी देखने को मिली।

विज्ञापन


कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा, एसडीएम सदर सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


खाने के लिए टोकन मांगा, लेकिन परिजनों को नहीं मिला टोकन
सामूहिक विवाह में शामिल होने आए वर-वधू के परिजनों ने भोजन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि भोजन वितरण के लिए टोकन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अधिकांश परिजनों को टोकन उपलब्ध नहीं कराया गया। जब वे भोजन करने पहुंचे तो उनसे टोकन मांगा जाने लगा। इससे कई परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूर-दराज से आए लोगों को भोजन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

विज्ञापन

बांस की टोकरी की जगह प्लास्टिक में दिए गए फल
योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को फल आदि बांसफोड़ समुदाय के लोगों द्वारा निर्मित टोकरियों में दिए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए थी। लेकिन परिजनों का आरोप था कि इस बार फलों को प्लास्टिक की थैलियों में दिया गया। इससे पारंपरिक रूप से बांस की टोकरी बनाने वाले समुदाय को प्रोत्साहन देने की व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन

बैठने की व्यवस्था नहीं होने से परेशान हुए परिजन
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन और रिश्तेदार पहुंचे थे। इसके बावजूद लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। नतीजतन बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को खड़े होकर कार्यक्रम देखना पड़ा। परिजनों का कहना था कि इतने बड़े आयोजन में आने वाले लोगों की संख्या का पहले से अनुमान लगाकर बैठने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी: जिन सीढ़ियों पर कबीरवाणी को मिले राम और तुलसी को विनयपत्रिका, वहीं जला देव दीपावली का पहला दीया

एक तरफ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सैकड़ों गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह कराकर उन्हें आर्थिक संबल देने का प्रयास किया गया, वहीं दूसरी तरफ आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों ने कार्यक्रम की तैयारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed