{"_id":"6afd333cae0030505d0c7c23","slug":"major-fire-breaks-out-at-tent-house-warehouse-in-mau-employees-trapped-on-third-floor-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारी; कपड़े के सहारे कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारी; कपड़े के सहारे कूदकर बचाई जान
Wed, 18 Nov 2026 10:42 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:42 AM IST
सार
मऊ में एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। जिसमें तीसरी मंजिल पर चार कर्मचारी फंस गए। किसी तरह कपड़े के सहारे कूदकर उन्होंने अपनी जान बचाई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें गोदाम के भवन की तीसरी मंजिल से उठीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा टेंट, बिस्तर और सजावट का लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से कपड़े के सहारे उतरे कर्मचारी
घटना के समय गोदाम के भीतर चार कर्मचारी मौजूद थे। आग और धुएं के गुबार इतनी तेजी से फैले कि चारों कर्मचारी तीसरी मंजिल पर फंस गए और उनकी जान पर बन आई। नीचे उतरने का कोई रास्ता न बचता देख कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और छत से कपड़ा बांधकर उसके सहारे नीचे छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी: जनशिकायतों के निपटारे में खराब प्रदर्शन पर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, युवा पुलिसकर्मियों को कमान
विज्ञापन
मौके पर मौजूद बचाव टीम
- फोटो : अमर उजाला
गोदाम से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण पड़ोस के घरों में भी आग फैलने की आशंका से लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बाल्टी और सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर मौजूद बचाव टीम
- फोटो : अमर उजाला
दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान के आकलन और घटना की जांच में जुटी है।
