Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water to Reach Canal Endpoints Within a Week, Negligent Contractors Face Blacklisting

मथुरा: किसानों को एक हफ्ते में मिलेगी नहरों के पानी की राहत, लापरवाह ठेकेदारों पर गिरेगी गाज

Wed, 25 Nov 2026 04:49 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 04:49 PM IST
सार

मथुरा में सिंचाई बंधु की बैठक में अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नहरों, राजवाहों और माइनरों की टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए। सिल्ट सफाई में लापरवाही मिलने पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और भुगतान रोकने की चेतावनी दी गई।
 

विज्ञापन
Water to Reach Canal Endpoints Within a Week, Negligent Contractors Face Blacklisting
सिंचाई बंधु की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नहरों, राजवाहों और माइनरों की टेल तक एक सप्ताह में पानी पहुंचाया जाए। सिल्ट सफाई में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी मिलने पर ठेकेदार फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ भुगतान भी रोका जाए। बुधवार को राजीव भवन में सिंचाई बंधु की मासिक बैठक में शासन द्वारा नामित उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सिंचाई, अतिक्रमण, अवैध खनन और पानी चोरी से जुड़ी करीब ढाई दर्जन शिकायतें रखी गईं। नगला कनकू के निरंजन सिंह ने अहमल माइनर में सिल्ट सफाई नहीं होने, तेहरा के अरविंद सिंह रावत ने करील माइनर की पटरी पर अतिक्रमण से रास्ता बंद होने और जिखनगांव के हरिमोहन शर्मा ने ड्रेन की करीब नौ बीघा जमीन राजस्व अभिलेखों में दूसरे लोगों के नाम दर्ज होने का मामला उठाया।
विज्ञापन


मानागढ़ी के सुभाष नौहवार ने गोरोला और ऊटासानी माइनरों की टेल तक पानी पहुंचाने, बेरा के शैलेंद्र सिंह ने नहरों की पटरियों से सिल्ट हटाने, गड़सौली के सोनवीर सिंह ने माइनर को अवैध खनन से क्षतिग्रस्त करने और चोमूंहा के गोपीचंद ने शेरगढ़ राजवाह से पानी चोरी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का निस्तारण कार्यालय में बैठकर नहीं, बल्कि मौके पर किसान की मौजूदगी में कराया जाए। किसान प्रतिनिधि राजकुमार तोमर, सोनवीर सिंह, अवधेश रावत और दीपक चौधरी ने सिल्ट सफाई कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया।


बैठक में देहात क्षेत्र के विद्युत विभाग के सभी अधिशासी अभियंताओं के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार समेत विभिन्न विभागों के सहायक अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed