{"_id":"6b06e463f5a3b1057e03468f","slug":"sanitation-workers-discovered-a-dead-body-as-soon-as-they-opened-a-sealed-sack-in-mathura-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मथुरा में डंपिंग ग्राउंड में बंद बोरा खोलते ही सफाईकर्मियों को मिली लाश, सिर और मुंह पर थे चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मथुरा में डंपिंग ग्राउंड में बंद बोरा खोलते ही सफाईकर्मियों को मिली लाश, सिर और मुंह पर थे चोट के निशान
Wed, 25 Nov 2026 07:06 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 25 Nov 2026 07:06 PM IST
सार
मंगलवार सुबह के समय शव मिला है। पुलिस हत्या की आशंका में पहचान में जुटी है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना हाइवे क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चंदाग्रीन कॉलोनी के सामने डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार सुबह बोरे में बंद शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका के बीच पुलिस मृतक की पहचान कराने और घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
सुबह सफाईकर्मी डंपिंग ग्राउंड पहुंचे तो उन्हें कूड़े के बीच एक भारी बोरा दिखाई दिया। संदेह होने पर उन्होंने बोरा खोला तो उसमें व्यक्ति का शव भरा मिला। यह देखते ही सफाईकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
