{"_id":"6afec66379b44dacfa02b3a8","slug":"mother-and-two-year-old-daughter-killed-in-truck-bike-collision-in-mathura-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मां और मासूम बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मां और मासूम बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार; परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 19 Nov 2026 03:20 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:20 PM IST
सार
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में सेमरी फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी ढाई साल की बेटी की मौत हो गई। परिवार गुड़गांव से भरतपुर जा रहा था। हादसे में महिला का पति बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार को एक ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला और उसकी ढाई साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, पवन कुमार अपनी पत्नी मीनाक्षी (35) और ढाई वर्षीय बेटी वंशिका के साथ बाइक से गुड़गांव से भरतपुर (राजस्थान) जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक छाता कोतवाली क्षेत्र के सेमरी फ्लाईओवर पर पहुंची, पीछे से आ रहे किसी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मीनाक्षी और मासूम वंशिका सड़क पर गिर गईं। गंभीर चोट लगने से दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।