{"_id":"6b03e7eb909bac2dd50e9c4f","slug":"dhirendra-krishna-shastri-depicted-as-kansa-in-mathura-s-kansa-vadh-mela-controversy-erupts-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकी विवाद: धीरेंद्र शास्त्री को बनाया कंस, भगवान कृष्ण से पिटते दिखाया; अब उठी मुकदमे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकी विवाद: धीरेंद्र शास्त्री को बनाया कंस, भगवान कृष्ण से पिटते दिखाया; अब उठी मुकदमे की मांग
Mon, 23 Nov 2026 12:44 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:44 PM IST
सार
मथुरा के कंस वध मेले में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दिखाने वाली झांकी पर विवाद खड़ा हो गया है। बागेश्वर धाम के शिष्टमंडल ने माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मथुरा के संत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धर्मनगरी मथुरा में कंस वध मेले के दौरान निकाली गई झांकियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस के रूप में दर्शाए जाने वाली झांकी को लेकर विरोध सामने आया है।
इस मामले में आचार्य रोहित रिछारिया एवं संपूर्ण बागेश्वर धाम शिष्टमंडल की ओर से पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कंस वध मेला 2026 के दौरान निकाली गई झांकी में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में प्रदर्शित किया गया और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उन्हें पीटने का दृश्य दिखाया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की झांकी से उनके धार्मिक और आध्यात्मिक सम्मान को ठेस पहुंची है तथा श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
शिकायत में माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, दिनेश पाठक, राकेश तिवारी, अध्यक्ष राजन पाठक, महामंत्री संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, मंत्री हरदेव चतुर्वेदी और निरीक्षक आशीष चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।
शिकायतकर्ताओं ने आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।