{"_id":"6b04aefcbefec7eb890aef7f","slug":"two-new-buses-started-from-bewar-to-gorakhpur-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-171523-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बेवर से गोरखपुर के लिए दो नई बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बेवर से गोरखपुर के लिए दो नई बस शुरू
Tue, 24 Nov 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो 3 बेवर डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
- फोटो : samvad
मैनपुरी। बेवर डिपो से गोरखपुर जाने के लिए दो नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं। इन बसों के संचालन से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा रहेगी। गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को अब बेहतर सड़क परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।बेवर डिपो से संचालित दोनों नई बसें दिल्ली से वापसी में अलीगढ़ और एटा होते हुए बेवर पहुंचेंगी। यहां से कन्नौज, अरौल कट होकर एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर के लिए रवाना होंगी। बेवर डिपो से पहली बस सुबह नौ बजे और दूसरी बस सुबह 10 बजे रवाना की जा रही है। निर्धारित समय पर बसों के संचालन से यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सहूलियत होगी।डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपूजन सिंह ने बताया कि दो नई बस सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को गोरखपुर सहित अन्य स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी। निगम की ओर से यात्रियों की जरूरत के अनुसार सेवाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है।
-- --
गोरखपुर जाने के लिए मिल रहा बेहतर विकल्प
नई बस सेवाओं के शुरू होने से बेवर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को गोरखपुर जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न जनपदों के यात्रियों को भी बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार बसों के संचालन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।