Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   85-Year-Old Woman Dies During Treatment After misdeed and Assault

महराजगंज: दुष्कर्म के बाद जिंदगी की जंग हार गई 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 12:35 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 27 Nov 2026 12:35 PM IST
सार

शादी समारोह के दौरान रिश्तेदार के कथित दुष्कर्म और मारपीट की शिकार 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि 25 नवंबर को घर के पुरुषों के बरात में जाने के बाद आरोपी गिरजेश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
85-Year-Old Woman Dies During Treatment After misdeed and Assault
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान रिश्तेदार के कथित दुष्कर्म और मारपीट की शिकार हुई 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहीं, पुलिस ने आरोपी गिरजेश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

25 नवंबर की है घटना

घटना 25 नवंबर को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गांव के एक युवक की बरात दूसरे गांव गई थी। घर के सभी पुरुष बरात में शामिल होने गए थे। इस दौरान रिश्तेदारी में आया दूल्हे की मां के देवर का साढ़ू गिरजेश घर पर ही था। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के कमरे में घुस गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद खाना खाने के लिए महिला के बाहर नहीं आने पर उनकी बड़ी बेटी कमरे में पहुंची। वहां उसने गिरजेश को आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद वह परिवार की चार-पांच अन्य महिलाओं को लेकर कमरे में पहुंची। महिलाओं को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

हिरासत में आरोपी

घटना की जानकारी मिलने पर बरात में गए परिजन घर लौटे और आरोपी की तलाश शुरू की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने पड़री उर्फ मीरगंज के टोला मुंडेरी के पास से गिरजेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

उधर, पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसपी महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि महिला की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया गया है। मामले में आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed