Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Young woman climbs a tower upon learning of her lovers impending second marriage

कन्नौज: 'प्रेमी को बुलाओ वरना...', दूसरी शादी की खबर पर टॉवर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा

Wed, 25 Nov 2026 12:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 25 Nov 2026 12:43 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ में प्रेमी की दूसरी शादी की भनक लगते ही युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगी। करीब ढाई घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा है।

विज्ञापन
Kannauj Young woman climbs a tower upon learning of her lovers impending second marriage
पुलिस ने युवती को नीचे उतारा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी की दूसरी शादी किए जाने की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह एक युवती कृष्णा हॉस्पिटल वाली गली में स्थित एयरटेल टॉवर पर चढ़ गई। प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नरगिस (28) इंदिरा आवास कॉलोनी में रहती है। उसका कहना है कि फर्रुखाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवक से पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध हैं। दोनों के संबंधों से उसकी पांच साल की बेटी भी है। नरगिस का आरोप है कि अब उसका प्रेमी दूसरी शादी करने जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही वह बुधवार सुबह करीब छह बजे कृष्णा हॉस्पिटल वाली गली में लगे एयरटेल टॉवर पर चढ़ गई।

विज्ञापन





आरोप- उसके परिजनों ने गर्भपात करा दिया था
इसके बाद प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। नरगिस ने आरोप लगाया कि प्रेमी के परिजन भी उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। करीब आठ माह पहले उसके गर्भ में पल रहे दूसरे बच्चे का प्रेमी और उसके परिजनों ने गर्भपात करा दिया था। अब प्रेमी दूसरी शादी करना चाहता है। उसने प्रेमी और उसके परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। टॉवर पर युवती के चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

प्रेमी को बुलाकर कराई जाएगी जांच
पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि युवती का प्रेमी इस समय दूसरी शादी कर रहा है। इसकी जानकारी होने पर युवती टावर पर चढ़ गई थी। प्रेमी को बुलाकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed