{"_id":"6affc2bb0dda55541d04fe05","slug":"orai-notorious-robber-arrested-following-an-encounter-he-had-held-an-elderly-couple-hostage-during-a-robbery-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, बुजुर्ग दंपती को बंधक बना की थी लूट, पैर में गोली लगने से घायल, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उरई: मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, बुजुर्ग दंपती को बंधक बना की थी लूट, पैर में गोली लगने से घायल, भर्ती
Fri, 20 Nov 2026 09:17 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:17 AM IST
सार
Orai News: कोंच थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसके पास से जेवरात, नकदी और अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले के कोंच थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूटने के मामले में वांछित चल रहे शातिर आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसओजी, सर्विलांस और कोंच थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कैलिया बाईपास मार्ग पर चेकिंग के दौरान घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरपुर निवासी शिवम प्रजापति के रूप में की है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, सफेद धातु के जेवरात और 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
