{"_id":"6b00496a720b2a11f20cf840","slug":"main-accused-in-sexual-harassment-case-arrested-vikas-nagar-news-c-39-1-rks1005-138696-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यौन उत्पीड़न का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यौन उत्पीड़न का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Fri, 20 Nov 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार देर रात बाढ़वाला क्षेत्र से पकड़ा गया, शुक्रवार को न्यायालय में किया पेश
- प्राथमिकी दर्ज होने व कार्रवाई के आश्वासन पर रात 12 बजे समाप्त हुआ तीन दिवसीय धरना
कालसी। क्षेत्र की एक युवती के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, प्राथमिकी दर्ज होने और पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद पीड़िता व उसके समर्थकों ने कोतवाली परिसर में मंगलवार से चल रहा धरना समाप्त कर दिया।
आरोपियों पर प्राथमिकी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता अपने परिजनों, स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के साथ तीन दिन से कोतवाली में डटी थी। लगातार जारी विरोध प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच पुलिस अधीक्षक देहात को सौंपी थी। जांच पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम कालसी पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों की ओर से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे धरना समाप्त किया गया।
प्रभारी निरीक्षक विवेक राठी ने बताया कि मुख्य आरोपी आनंद चौहान को बृहस्पतिवार देर रात बाढ़वाला क्षेत्र से दबोचा गया था। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।