Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras News Motorcyclist killed after being hit by a car

हाथरस : बाइक को पीछे से आ रही कार ने मारी टक्कर, चालक की हुई मौत; आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Nov 2026 12:22 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 25 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

बाइक सवार कासगंज की तरफ से सिकन्दराराऊ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर कार के शीशे से जा टकराया और फिर सड़क पर जा गिरा।

विज्ञापन
Hathras News Motorcyclist killed after being hit by a car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार की रात लगभग 9 बजे बजे कासगंज रोड के गांव अगसोली स्थित जवाहर नवोदय विधालय के निकट सिकन्दराराऊ की तरफ आती बाइक को पीछे से आ रही इको कार ने रौंद दिया। टक्कर से बाइक चालक फारुख 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार बाइक को अपने कब्जे में ले लिया हैं। कार चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव बेगमपुर जलेसर एटा निवासी फारूक पुत्र असलम 30 वर्ष बाइक पर कासगंज की तरफ से सिकन्दराराऊ की तरफ आ रहा था। रात्रि लगभग 9 बजे जैसे ही बाइक नवोदय विधालय  के सामने पहुंची पीछे से आ रही ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे फारूक गंभीर घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर अगसोली पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार पहुँच गए तथा शव कार बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर ईको कार के शीशे से जा टकराया और फिर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं, टक्कर के कारण उसका एक पैर एड़ी के पास से बुरी तरह कट गया और पैर का हिस्सा शरीर से अलग हो गया। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed