{"_id":"6affd28d7c0dfa112d0dd8ec","slug":"cjp-leader-saurabh-das-inspected-government-schools-in-hapur-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'स्कूल ठीक करो' अभियान, हापुड़ में सीजेपी नेता सौरभ दास ने किया सरकारी स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'स्कूल ठीक करो' अभियान, हापुड़ में सीजेपी नेता सौरभ दास ने किया सरकारी स्कूलों का निरीक्षण
Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
सार
प्रशासन को सौरभ दास के आने की सूचना तक नहीं थी। वे कई सरकारी स्कूलों में घूमकर स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चले गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, किताबें, खाना, बैठने की व्यवस्था और शिक्षकों को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
हापुड़ में सीजेपी नेता सौरभ दास ने किया सरकारी स्कूलों का निरीक्षण
- फोटो : x/@SauravDassss
विस्तार
हापुड़ से जंहा सीजेपी नेता सौरभ दास ने अचानक सरकारी स्कूलों का हाल जानने के लिए दौरा किया। स्कूल ठीक करो अभियान के अंतर्गत वे चमरी स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और सीधे छात्रों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर बातचीत की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रशासन को सौरभ दास के आने की सूचना तक नहीं थी। वे कई सरकारी स्कूलों में घूमकर स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चले गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, किताबें, खाना, बैठने की व्यवस्था और शिक्षकों को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
दौरे के बाद सौरभ दास ने सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर बीएसए ऑफिस में ज्ञापन देने की बात सामने आ रही है। उन्होंने अपने दौरे को लेकर एक्स हैंडल पर जानकारी भी दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी फिलहाल मामले की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
