{"_id":"6afea781364209306f0af235","slug":"illegal-arms-factory-busted-in-firozabad-ahead-of-up-assembly-elections-2027-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनाव 2027 के लिए बन रहे थे अवैध हथियार, मिट्टी के टीलों में चल रही फैक्टरी का पर्दाफाश; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनाव 2027 के लिए बन रहे थे अवैध हथियार, मिट्टी के टीलों में चल रही फैक्टरी का पर्दाफाश; देखें वीडियो
Thu, 19 Nov 2026 01:08 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:08 PM IST
सार
फिरोजाबाद में मटसैना पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 12 बने-अधबने तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में विधानसभा चुनाव 2027 में बवाल, अशांति के लिए अराजक तत्व सक्रिय हो गए हैं। थाना मटसैना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अवैध रूप से तमंचे बनाने और मरम्मत करने में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 12 बने-अधबने तमंचे, खोखा कारतूस और शस्त्र निर्माण में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए हैं।
सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि 17 नवंबर 2026 की रात्रि थाना मटसैना पुलिस व एसओजी टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि ग्राम अगरूपुरा में करकौली पौधशाला के पास मिट्टी के टीलों के बीच अवैध रूप से शस्त्र बनाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से चेतराम निवासी ग्राम अगरूकापुरा, थाना मटसैना और सूरज निवासी मुखिया मंदिर वाली गली, आशाबाद, थाना रसूलपुर को दबोच लिया।
पुलिस ने मौके से 12 तमंचे (6 तमंचे 12 बोर और 6 तमंचे 315 बोर, बने व अधबने), 315 बोर व 12 बोर के एक-एक खोखा कारतूस, 315 बोर की 7 लोहे की नाल, 12 बोर की 1 लोहे की नाल और तमंचा बॉडी बरामद की है। इसके अलावा शस्त्र बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व सामग्री जैसे ड्रिल मशीन, रैती, हैमर, सड़ांसी, हथौड़ी, छैनी, सुम्भा, लोहे की पत्ती, बांक, स्प्रिंग, कील-स्क्रू, रेगमाल, धौंकनी, आरी व ब्लेड, पीतल का तार, रांगा पाउडर, लोहे के टुकड़े, पेचकस, लकड़ी का कोयला और बैठने की पटरी भी कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त चेतराम के खिलाफ बसई मोहम्मदपुर, लाइनपार और मटसेना थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी और अपहरण समेत पूर्व में कई अभियोग पंजीकृत हैं। वहीं, दूसरे अभियुक्त सूरज के विरुद्ध भी रसूलपुर थाने में पूर्व के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मटसैना में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया है।