देवरिया: आंबेडकर प्रतिमा का हाथ टूटा मिला तो भड़के ग्रामीण, नई प्रतिमा के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
कतौरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का हाथ टूटा मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने ग्रामीणों से बातचीत की।
विस्तार
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कतौरा गांव में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रतिमा का हाथ टूटा मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडेय और सीओ रुद्रपुर मौके पर पहुंचे। नई प्रतिमा स्थापित कराने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
कतौरा गांव में स्थापित है डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा
जिला मुख्यालय से करीब 26 किलोमीटर दूर स्थित कतौरा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। बृहस्पतिवार को प्रतिमा का हाथ टूटा मिला। इसकी जानकारी होते ही दलित समाज के लोग प्रतिमा स्थल पर जुट गए। घटना पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा स्थापित कराई जाए।
नई प्रतिमा लगवाने के आश्वासन पर धरना खत्म
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया। प्रतिमा किसने और कब क्षतिग्रस्त की, इसका पता नहीं चल सका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
