Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temporary night shelters will begin operating from tomorrow; those staying there will be provided with tea and biscuits.

Chandauli News: कल से शुरू होगा अस्थायी रैन बसेरा, ठहरने वालों को मिलेगी चाय और बिस्कुट

Thu, 26 Nov 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Temporary night shelters will begin operating from tomorrow; those staying there will be provided with tea and biscuits.
लाल बहादुर शास्त्री पार्क में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग इंतजाम, 60 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। ठंड में राहगीरों, मजदूरों और यात्रियों को रात गुजारने में परेशानी न हो, इसके लिए नगर पालिका की ओर से लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शुक्रवार से अस्थायी रैन बसेरे शुक्रवार से शुरू होगा। यहां 50 पुरुषों और 10 महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। रैन बसेरे में आने वाले लोगों को चाय और बिस्कुट मिलेगी। बुधवार को नगर पालिका के ईओ धर्मराज सिंह और सफाई निरीक्षक शत्रुंजय कुमार ने पार्क का निरीक्षण कर तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
जिले का प्रमुख स्थान होने के कारण पीडीडीयू नगर में रोजाना 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इनमें बड़ी संख्या में मजदूर और रेल यात्री होते हैं। मजदूर दिनभर काम करने के बाद अपने घर लौटते हैं, जबकि कई बार रेल यात्रियों और अन्य राहगीरों को रात में वाहन नहीं मिलने के कारण शहर में ही रुकना पड़ता है। ठंड में ऐसे लोगों के सामने रात बिताने का संकट खड़ा हो जाता है। इसे देखते हुए नगर पालिका हर साल अस्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था करती है। इस बार नवंबर में ही रैन बसेरे का संचालन शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए आसपास के प्रमुख स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि रैन बसेरे तक पहुंचने में किसी को परेशानी न हो। इसके अलावा अधिकारियों ने अलीनगर स्थित स्थायी आश्रय आवास (आसरा) का भी निरीक्षण किया और वहां की कमियों को दूर कर सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शुक्रवार से अस्थायी रैन बसेरे शुरू हो रहा है। यहां आने वाले लोगों के लिए चाय और बिस्कुट की व्यवस्था भी रहेगी। रैन बसेरे तक पहुंचने के लिए जगह-जगह दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं, आश्रय आवास की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
-धर्मराज सिंह, ईओ, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed