Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Encounters at two separate locations in Bulandshahr

बुलंदशहर में दो मुठभेड़: दो पशु तस्कर गोली लगने से घायल, बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोपी भी पकड़ा गया

Fri, 27 Nov 2026 11:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 27 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

पहली मुठभेड़ बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। गोतस्करी की घटना में वांछित चल रहे दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, दोनों के पैर में गोली लगी है। दूसरी मुठभेड़ खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में हुई। यहां 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी फैजान पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके भी पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Encounters at two separate locations in Bulandshahr
पुलिस की गिरफ्त में बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में गोतस्करी की घटना में वांछित चल रहे दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार देर रात खेलिया पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस की घेराबंदी होने पर आरोपियों ने टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी दिलशाद पुत्र मुंशी और अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरारी निवासी गुलफाम पुत्र शौकत के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण तथा बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही की थी गोवंश की हत्या
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने 25/26 नवंबर की रात अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में गोवंश कटान की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना अहमदगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 398/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलशाद पर दर्ज हैं दस मुकदमे
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिलशाद का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वर्ष 2015 से अब तक दस मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, गुलफाम के खिलाफ फिलहाल अहमदगढ़ थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में दस वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी फैजान पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अब की पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया। सीओ शिकारपुर दीपक कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को आरोपी फैजान ग्राम मलगौसा थाना खुर्जा देहात ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी के चलते पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरुवार रात को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब आरोपी की निशानदेही से तमंचा बरामदगी के लिएजंक्शन रोड पर चन्द्रलोक कॉलोनी के पास पहुंची तभी आरोपी ने छिपाये तमंचे से फायर करते हुए पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम की ओर से बचाव में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed