Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Passbook declared fake; post office now required to return 22,000

Bhadohi News: फर्जी बताई पासबुक, डाकघर को अब लौटाने होंगे 22 हजार

Thu, 26 Nov 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Passbook declared fake; post office now required to return 22,000
ज्ञानपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने किसान विकास पत्र की परिपक्वता राशि का भुगतान न करने और पासबुक को फर्जी बताने के मामले में डाक विभाग को सेवा में कमी का दोषी माना है। आयोग ने खमरिया द्वितीय डाकघर और वाराणसी के क्षेत्रीय कार्यालय के रीजनल ऑफिसर (पोस्ट मास्टर जनरल) को उपभोक्ता सुनीता देवी को 22 हजार रुपये आठ फीसदी वार्षिक ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

साथ ही पांच हजार रुपये वाद-व्यय भी तीन महीने के भीतर देने को कहा है। औराई तहसील के नारायनपुर, सारीपुर निवासी सुनीता देवी ने 31 अक्तूबर 2018 को खमरिया द्वितीय डाकघर में बचत खाता खुलवाया था। उन्होंने 22,818 रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन

डाकघर के कर्मचारी हरीश चंद्र यादव ने उन्हें अधिक ब्याज वाली किसान विकास पत्र (केवीपी) योजना में निवेश की सलाह दी। इसके बाद सुनीता ने बचत खाते से 22 हजार रुपये निकालकर उप डाकपाल को दिए और केवीपी की नई पासबुक प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नवंबर 2024 को परिपक्वता तिथि पर भुगतान लेने पहुंचीं सुनीता को डाकघर ने पासबुक फर्जी बताकर भुगतान करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने 19 फरवरी 2025 को जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल किया।
उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि सुनवाई और जांच के दौरान आयोग ने पाया कि दोनों पासबुक पर उप डाकपाल खमरिया के हस्ताक्षर समान थे। डाकघर यह साबित नहीं कर सका कि किसान विकास पत्र का खाता फर्जी था।
आयोग के चेयरमैन संजय कुमार डे और सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव की पीठ ने कहा कि पासबुक फर्जी होने की स्थिति में उप डाकपाल को उसे जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए थी। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से भी उचित जांच या कार्रवाई नहीं की गई, जिसे सेवा में कमी माना गया।

आयोग ने 31 अक्तूबर 2018 से निर्णय की तिथि तक 22 हजार रुपये पर आठ फीसदी वार्षिक ब्याज देने और पांच हजार रुपये वाद-व्यय का भुगतान तीन महीने के भीतर करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed