Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dr. Ambedkar remembered on Constitution Day

Basti News: संविधान दिवस पर डॉ. आंबेडकर को किया नमन

Fri, 27 Nov 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar remembered on Constitution Day
लालगंज। संविधान दिवस पर कुदरहा भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार अग्रहरि ने पाऊं स्थित अपने कैंप कार्यालय पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान के मूल्यों और आदर्शों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विजय शंकर मिश्रा, जनार्दन तिवारी, अयोध्या प्रसाद चौधरी, मस्तराम गुप्ता, जनार्दन गोस्वामी, रघुनंदन सैनी, किशन लाल अग्रहरि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया संविधान दिवस
नगर बाजार। आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार के अटल भवन में संविधान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि संविधान समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। राना दिनेश प्रताप सिंह और ईओ सृष्टि सिंह ने भी सांविधानिक मूल्यों एवं मौलिक कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया। संचालन श्रुति कुमार अग्रहरि ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed