{"_id":"6afec8e1268048a6430cb439","slug":"young-man-body-found-hanging-in-room-brother-accuses-neighbor-of-issuing-threats-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने पड़ोसी पर लगाया धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने पड़ोसी पर लगाया धमकाने का आरोप
Thu, 19 Nov 2026 03:31 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:31 PM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने पड़ोसी पर परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मनोज श्रीवास्तव का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुलाब नगर स्थित लोहार वाली गली में बुधवार रात 40 वर्षीय मनोज श्रीवास्तव ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले पड़ोस के कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। मृतक के भाई ने पड़ोसियों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर मनोज के भाई सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद के बाद से पड़ोस के लोग मनोज को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रोककर उनके साथ गालीगलौज की जाती और धमकियां दी जाती थीं। इसी वजह से मनोज काफी तनाव में थे। बुधवार रात मनोज घर में थे। इसी बीच वह फंदे से लटक गए।
विज्ञापन
परिवार वालों ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मनोज एक आईटी ऑफिस में निजी नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी अंजलि और दो बच्चे हैं। सचिन ने पुलिस से मनोज को कथित तौर पर प्रताड़ित करने वाले पड़ोसियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
