{"_id":"6afd7e83817e61197903168c","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-did-not-reach-the-district-hospital-bareilly-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: जिला अस्पताल में धरी रह गईं तैयारियां, नहीं पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: जिला अस्पताल में धरी रह गईं तैयारियां, नहीं पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
Wed, 18 Nov 2026 04:01 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:01 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बुधवार को जिला अस्पताल का प्रस्तावित दौरा टल गया। अस्पताल में सुबह से ही उनके आगमन को लेकर तैयारियां चल रही थीं। डॉक्टरों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया था। लेकिन उपमुख्यमंत्री नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चलती रही तैयारियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला अस्पताल में सुबह से ही तैयारियां चलती रहीं। डॉक्टरों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया था। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया गया। परिसर में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान भी चलता रहा। हालांकि, काफी इंतजार के बावजूद उपमुख्यमंत्री अस्पताल नहीं पहुंचे। कर्मचारी एक-दूसरे से कार्यक्रम टल गया या नहीं इसकी जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
हालांकि, आने की संभावना को देखते हुए अस्पताल प्रशासन सतर्क रहा। डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। ओपीडी में मरीजों को देखने का सिलसिला भी जारी रहा। दोपहर तीन बजे तक डॉक्टर ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार करते रहे। दिनभर चली तैयारियों के बाद भी उपमुख्यमंत्री का दौरा नहीं होने से अस्पताल में की गई व्यवस्थाएं धरी रह गईं। हालांकि उपमुख्यमंत्री अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों में पहुंचे। उन्होंने एक फैक्टरी का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने प्लाईवुड फैक्टरी का उद्घाटन किया
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भोजीपुरा के गांव पिपरिया रामदयाल में एक नई प्लाईवुड फैक्टरी का उद्घाटन किया। उन्होंने रिबन काटकर और मशीन का बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद मंच पर हनुमानजी, वैष्णो देवी और राम नाम के नारे लगे।
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कोई राजनीतिक भाषण नहीं दिया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामगोपाल मिश्र और इंजीनियर वरुण कुमार मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, मेयर उमेश गौतम सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।