{"_id":"6b05d700169f015f510fc0de","slug":"roadways-buses-will-be-available-every-half-hour-for-the-kalinjar-fair-banda-news-c-212-1-mah1012-155133-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कालिंजर मेले के लिए हर आधे घंटे में मिलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कालिंजर मेले के लिए हर आधे घंटे में मिलेगी रोडवेज बस
विज्ञापन
कालिंजर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार से कालिंजर में पांच दिवसीय मेले का आगाज होगा। भगवान नीलकंठ के दर्शन, कालिंजर किले की सैर और मेले में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने करीब छह लाख लोगों के आने का अनुमान लगाते हुए व्यवस्थाएं कीं।
मेले में श्रद्धालु भगवान नीलकंठ के दर्शन करेंगे। ऐतिहासिक कालिंजर किले को करीब से देखने और मेले में सजीं दुकानों से घरेलू सामान, खानपान व जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। पांच दिन तक मेले में धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन और बाजार की रौनक देखने को मिलेगी। बांदा से करीब 60 किलोमीटर दूर कालिंजर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम ने 13 बसें संचालित की हैं। बस स्टैंड से हर आधे घंटे के भीतर एक बस रवाना होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दूसरे मार्गों की बसों को भी मेले के लिए लगाया जाएगा। एआरएम देशराज ने बताया कि फिलहाल 13 बसें संचालन में लगा दी गई हैं। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।