{"_id":"6b086f336b9ab2b1e60082f8","slug":"if-the-chahitara-cowshed-is-not-made-operational-within-24-hours-there-will-be-a-protest-banda-news-c-212-1-bnd1020-155239-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 24 घंटे में चाहितारा गोशाला शुरू नहीं हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 24 घंटे में चाहितारा गोशाला शुरू नहीं हुई तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
फोटो-4-कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी। स्रोत: संगठ
बांदा। बड़ोखर ब्लॉक की चाहितारा ग्राम पंचायत में गोशाला तैयार होने के बावजूद संचालन शुरू न होने पर किसानों और विश्व हिंदू महासंघ के गोरक्षा प्रकोष्ठ ने नाराजगी जताई है। संगठन ने 24 घंटे के अंदर गोशाला शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में एडीएम और अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा गया।
महेश कुमार ने बताया कि गोशाला में टिन शेड, भूसा घर, चरही और पानी की टंकी तैयार हैं। यहां सैकड़ों क्विंटल भूसा भी रखा हुआ है, इसके बावजूद गोशाला में ताला लगा है। खुले में घूम रहे गोवंश किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने सचिव और बीडीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में कमलाकांत तिवारी, रामबाबू तिवारी, छोटा गौतम, लल्लू, राम प्रसाद, राजेंद्र कुमार, कौशल, प्रेम प्रकाश, ओम प्रकाश, रामबली, मुन्ना, जयकरण, राज बहादुर आदि शामिल रहे।