Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MP Dharmendra Yadav targeted CM and Ravi Kishan over Gorakhpur incident at Azamgarh

सपा सांसद का भाजपा पर तंज: रवि किशन को बताया नॉन सीरियस नेता, गोरखपुर मामले पर सीएम की राजनीति पर उठाए सवाल

Fri, 20 Nov 2026 02:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Nov 2026 02:17 PM IST
सार

आजमगढ़ में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। गोरखपुर मामले पर सीएम की राजनीति पर सवाल उठाए। साथ ही रवि किशन को नॉन सीरियस नेता बताया।

विज्ञापन
SP MP Dharmendra Yadav targeted CM and Ravi Kishan over Gorakhpur incident at Azamgarh
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने गोरखपुर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। सांसद रवि किशन को नॉन सीरियस नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर की घटना में मुख्यमंत्री ओछी राजनीति कर रहे हैं। शुक्रवार को आजमगढ़ स्थित सपा के पीडीए कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आजम खान, ओवैसी, निषाद आरक्षण, पंचायत चुनाव और किसानों समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा।

विज्ञापन


धर्मेंद्र यादव ने गोरखपुर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि प्रदेश की मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है। सांसद रवि किशन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने उन्हें नॉन सीरियस नेता बताया।
विज्ञापन


आजम खान द्वारा असदुद्दीन ओवैसी पर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस्लाम, मुस्लिम परंपराओं और सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर आजम खान के अध्ययन की कोई बराबरी नहीं है। उन्होंने कहा कि आजम खान ने जो भी कहा है, सोच-समझकर कहा है। चुनावी राजनीति में दूसरे राज्यों में सक्रिय नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने हैदराबादी बिरयानी का जिक्र भी किया और ऐसे नेताओं को सियासत का सैलानी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खान की जमानत को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कुछ लोग अपने मुकदमे वापस लेकर दूसरों को ज्ञान देते हैं। उन्होंने आजम खान के मामलों में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

खाद-बीज की किल्लत और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस समय बुवाई का सीजन चल रहा है, लेकिन किसानों को खाद और बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर किसानों को खाद, बीज, बिजली और पानी उपलब्ध कराने, फसलों का उचित मूल्य दिलाने और मंडियों को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को नौजवानों के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। धर्मेंद्र यादव के बयानों से भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed