Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shivani and Khushi take first place in carrom

Amethi News: कैरम में शिवानी व खुशी प्रथम

Thu, 26 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 26 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shivani and Khushi take first place in carrom
जीजीआईसी ढेमा में कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।-स्रोत- स्कूल प्रबंधन
अमेठी सिटी। छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जीजीआईसी ढेमा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर, खो-खो, रस्सीकूद और कैरम बोर्ड प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सौम्या और सुषमा ने बाजी मारी। खो-खो में अमरीन, रिंकी, ऋषिका, सौम्या, सुषमा और नाजिया ने शानदार प्रदर्शन किया। रस्सीकूद प्रतियोगिता में प्रिया और खुशबू ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में शिवानी और खुशी ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर में फुर्ती और एकाग्रता की परीक्षा हुई तो खो-खो में टीम भावना और तालमेल देखने को मिला। रस्सीकूद में शारीरिक संतुलन और कैरम बोर्ड में एकाग्रता का प्रदर्शन छात्राओं के कौशल को दर्शाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed