Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Plans underway for daily flights on Mumbai route, following Delhi route

प्रयागराज  : दिल्ली के बाद अब मुंबई रूट पर भी रोजाना उड़ान की तैयारी, एयरपोर्ट प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव

Wed, 25 Nov 2026 11:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 11:14 AM IST
सार

दिल्ली के लिए प्रतिदिन विमान सेवा शुरू होने के बाद अब प्रयागराज से मुंबई की उड़ान को भी सप्ताह के सातों दिन संचालित करने की कवायद तेज हो गई है।

विज्ञापन
Plans underway for daily flights on Mumbai route, following Delhi route
Flight - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली के लिए प्रतिदिन विमान सेवा शुरू होने के बाद अब प्रयागराज से मुंबई की उड़ान को भी सप्ताह के सातों दिन संचालित करने की कवायद तेज हो गई है। निजी विमानन कंपनियां अकासा एयर और इंडिगो अपने मुंबई शेड्यूल को छह दिन से बढ़ाकर सात दिन करने पर विचार कर रही हैं। सब कुछ ठीक रहा तो माघ मेला शुरू होने से पहले शनिवार के दिन भी मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रयागराज एयरपोर्ट से मुंबई के लिए शनिवार को दोनों ही कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भरते हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से प्रयागराज एयरपोर्ट पर शनिवार का दिन ‘नो फ्लाइट डे’ जैसा हो गया था। इस दिन एक भी विमान का संचालन नहीं हो रहा था। हालांकि, यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए शनिवार, 21 नवंबर से ही इंडिगो ने दिल्ली की उड़ान को छह दिन से बढ़ाकर सात दिन कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, एयरपोर्ट प्रशासन भी हवाई कनेक्टिविटी का दायरा बढ़ाने में जुटा है। प्रयागराज से पुणे और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव विमानन कंपनियों को दोबारा भेजा जा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक नवनीत गुप्ता ने बताया कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि प्रयागराज एयरपोर्ट से देश के कई अन्य महत्वपूर्ण शहरों की सीधी हवाई कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed