{"_id":"6b09549f394dc19cfc0d70f8","slug":"fir-registered-against-khalid-and-his-associates-he-is-wanted-in-the-umesh-pal-murder-case-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : खालिद और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर, उमेश पाल हत्याकांड में है वांछित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज : खालिद और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर, उमेश पाल हत्याकांड में है वांछित
Fri, 27 Nov 2026 03:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:29 PM IST
सार
धूमनगंज थाने में रमीज अहमद ने उमेश पाल हत्याकांड में वांछित खालिद जफर, इरफान अहमद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
धूमनगंज थाने में रमीज अहमद ने उमेश पाल हत्याकांड में वांछित खालिद जफर, इरफान अहमद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक एक नवंबर को खालिद जफर और उसके साथियों ने उसे जबरन रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
रमीज अहमद के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद से खालिद जफर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। 26 नवंबर को रात करीब 12:30 बजे जब वह घर वापस आ रहा था, तभी पूर्वांचल चौराहे पर खालिद जफर, उसके भाई, बहनोई इरफान और नावेद ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने असलहा सटाकर उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की और अपहरण का प्रयास किया। पीड़ित के मुताबिक उसने किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागा। इस दौरान हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई, हालांकि गोली उसे नहीं लगी।
विज्ञापन
शिकायत में उसने यह भी बताया कि खालिद जफर उमेश पाल और उनके सुरक्षा कर्मियों की हत्या में भी शामिल रहा है। वह अब भी अतीक अहमद के परिवार को आर्थिक मदद कर रहा है। खालिद जफर के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। पीड़ित ने आशंका जताई है कि खालिद जफर और उसके साथी किसी भी समय उसकी और उसके परिवार की हत्या करवा सकते हैं।
विज्ञापन
