{"_id":"6afecb56268048a6430cb454","slug":"three-policemen-suspended-bribe-25000-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: 25 हजार रिश्वत मांगने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच भी हुई शुरू, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: 25 हजार रिश्वत मांगने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच भी हुई शुरू, यह है मामला
Thu, 19 Nov 2026 03:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:41 PM IST
सार
दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले में एक व्यक्ति से पुलिसकर्मियों ने जांच के नाम पर कार्रवाई न करने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की। इस पर एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
तीन पुलिसकर्मी निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के मारपीट के मामले में की गई शिकायत में कार्रवाई से बचाने के नाम 25 हजार रुपये मांगने पर एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। एसएसपी ने बुधवार को शिकायत पर प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर दरोगा जितेंद्र पाल सिंह, सिपाही आकाश और शिवम पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इनमें एक पक्ष ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में एक व्यक्ति से पुलिसकर्मियों ने जांच के नाम पर संपर्क किया। उस व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, वह बेकसूर है लेकिन पुलिसकर्मियों ने उस पर कार्रवाई न करने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने साक्ष्य भी दिखाया।
विज्ञापन
एसएसपी नीरज जादौन का कहना है कि कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के मामले में कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया मारपीट के मामले जांच के दौरान पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा है। तीनों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
