{"_id":"6b07e46d832604221508a152","slug":"aligarh-property-tax-survey-done-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नगर निगम: प्रॉपर्टी टैक्स का हुआ सर्वे पूरा, गड़बड़ी लगे तो 10 दिसंबर तक ऐसे करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नगर निगम: प्रॉपर्टी टैक्स का हुआ सर्वे पूरा, गड़बड़ी लगे तो 10 दिसंबर तक ऐसे करें शिकायत
Thu, 26 Nov 2026 01:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:19 PM IST
सार
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए वार्ड 20 में जीआईएस तकनीक से संपत्तियों का सर्वे करा दिया है, जिसका पूरा ब्योरा nnaligarh.in वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन या निगम कार्यालय हेल्प डेस्क और नोटिस बोर्ड पर अपने मकान की जानकारी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम ने संपत्तियों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए वार्ड संख्या 20, जोन-3 में जीआईएस आधारित सर्वे पूरा कर लिया है। अब सर्वे में दर्ज संपत्तियों के ब्योरे पर भवन स्वामी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक की समयसीमा तय की गई है।
विज्ञापन
सर्वे में किसी भवन का विवरण गलत दर्ज हुआ है या संपत्ति से जुड़ी जानकारी में कोई विसंगति है तो भवन स्वामी उसे दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम में शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए नगर निगम की वेबसाइट nnaligarh.in पर सर्वे का विवरण उपलब्ध कराया गया है। भवन स्वामी नगर निगम कार्यालय के हेल्प डेस्क और नोटिस बोर्ड पर भी अपने भवन की जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि भवन स्वामियों को सर्वे के विवरण का अवलोकन कर त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया जा रहा है। 10 दिसंबर तक हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली आपत्तियों का परीक्षण और आवश्यक सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद संपत्तियों के विवरण को अंतिम रूप दिया जाएगा और नियमानुसार प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली शुरू होगी। नगर आयुक्त ने संबंधित वार्ड के भवन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में अपने भवन का विवरण जरूर जांच लें, ताकि भविष्य में कर निर्धारण को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
