Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2027: BSP Announces Candidates in Agra, BJP and SP-Congress Alliance Continue Deliberations

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने खोल दिए पत्ते, इन दो विधानसभा पर चला ब्राह्मण-ओबीसी कार्ड; भाजपा-सपा की बढ़ी टेंशन?

Wed, 25 Nov 2026 12:41 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 12:41 PM IST
सार

आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं। बसपा ने खेरागढ़ में ब्राह्मण और एत्मादपुर में ओबीसी कार्ड खेलते हुए प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन में टिकटों पर मंथन जारी है।
 

विज्ञापन
UP Election 2027: BSP Announces Candidates in Agra, BJP and SP-Congress Alliance Continue Deliberations
बसपा ने खोले दिए पत्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 की बिसात बिछाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने सबसे पहले अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने खेरागढ़ से ब्राह्मण और एत्मादपुर की सामान्य सीट पर पिछड़ा कार्ड खेलते हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा फतेहपुर सीकरी, आगरा ग्रामीण और छावनी सीट पर भी अघोषित लड़ाके तय हो गए हैं, जबकि भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन में अभी टिकटों पर मंथन जारी है।
विज्ञापन


 

बसपा नेतृत्व ने एत्मादपुर सामान्य सीट से पिछड़ा वर्ग के सर्वेश बघेल को मैदान में उतारा है। इससे पहले पार्टी जातीय समीकरणों को साधते हुए खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण चेहरे के रूप में नीरज रावत को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। चुनाव से करीब चार महीने पहले ही पार्टी ने पांच सीटों पर स्थिति लगभग स्पष्ट कर बढ़त बनाने की कोशिश की है।
जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर 10 साल से भारतीय जनता पार्टी काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 और 2022 के बाद जहां एक तरफ भाजपा के पास तीसरी बार क्लीन स्वीप कर हैट्रिक लगाने का मौका है। वहीं, दूसरी तरफ 2007 और 2012 में छह-छह सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बसपा के सामने खिसकते जनाधार को बचाने की कड़ी चुनौती है। पिछले दो चुनावों में बसपा का हाथी भाजपा के कमल के आगे चारों खाने चित हो गया था। पिछले चुनाव में तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंची समाजवादी पार्टी, पीडीए के रथ पर सवार होकर जिले में 15 साल का सूखा खत्म होने की आस में परिवर्तन की ताल ठोक रही है।
 
विज्ञापन

दूसरी ओर, सपा-कांग्रेस गठबंधन और सत्तारूढ़ भाजपा में अंदरखाने टिकट वितरण को लेकर खींचतान का दौर चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, सपा में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त होने के कारण पेच फंसा है।

 

सपा ने पिछले चुनाव में अंतिम समय पर प्रत्याशी घोषित किए थे। वहीं, भाजपा में भी कई दिग्गजों की साख दांव पर है। वर्तमान विधायकों से लेकर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श जारी है और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि पार्टी आगामी चुनाव में अपने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed