Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Never Conduct Digital Arrests: Agra Students Alerted About Cyber Fraud and AI Scams

यूपी: आपकी फोटो-आवाज से भी हो सकती है ठगी, साइबर अपराधियों का नया तरीका; आप हो जाएं सावधान

Tue, 24 Nov 2026 10:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 10:52 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में आगरा की छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी और एआई के जरिए होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। अनजान वीडियो कॉल और रुपये मांगने वाली धमकियों से सावधान रहें।
 

विज्ञापन
Police Never Conduct Digital Arrests: Agra Students Alerted About Cyber Fraud and AI Scams
एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस कभी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। अंजान नंबर से वीडियो काॅल आने पर रिसीव नहीं करना चाहिए। बच्चों के ड्रग्स और मनी लाॅड्रिंग के केस में फंसने की बात कहकर रुपये मांगने वालों से सावधान रहें। यह जानकारी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को महिला थाना में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्राओं को दी गई।
विज्ञापन


महिला थाने की प्रभारी थानाध्यक्ष स्वाति, एसआई हेमंत कुमार और सकुन यादव ने छात्राओं को बताया कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। अगर घर से स्कूल आने और स्कूल से घर आने पर रास्ते में कोई परेशान करता है तो पुलिस के पास आएं। आपकी शिकायत को गोपनीय रखा जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी हैं, इसके अलावा महिला थाने में आकर भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आटो-ई रिक्शा में अकेले जाते समय चालक की मोबाइल से फोटो खींच लें। नंबर नोट कर लें। ऐसे में अगर किसी तरह की वारदात होती है तो पुलिस पकड़ सकती है।
विज्ञापन


दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। एसआई हेमंत कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अंजान दोस्तों से सावधान रहें। अपने निजी फोटो और वीडियो कभी सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करें। अपनी आईडी पर टू स्टेप वैरीफिकेशन का विकल्प चालू करके रखें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी आपकी फोटो, वीडियो और आवाज को एआई की मदद से बनाकर आपके अपनों को ब्लैकमेल करके ठगी कर सकते हैं इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्राओं को पुलिस के हेल्प लाइन नंबर की भी जानकारी दी गई। बताया कि 112 पर काॅल करने पर पुलिस तत्काल सहायता के लिए पहुंच जाएगी। 1090 पर शिकायत करने पर महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके साथ ही साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करें। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं नीरू गुप्ता और शिप्रा सिंह भी माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed