{"_id":"6b04024ad8e8236511067093","slug":"husband-wife-son-killed-after-hit-by-speeding-scorpio-on-delhi-meerut-expressway-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहा था परिवार: स्कॉर्पियो ने पति-पत्नी और बेटे को रौंदा, तीनों की मौत; गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार: स्कॉर्पियो ने पति-पत्नी और बेटे को रौंदा, तीनों की मौत; गांव में मचा कोहराम
Mon, 23 Nov 2026 02:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:37 PM IST
सार
मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दंपती और बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के गांव दहगांव के एक परिवार की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दंपती और उनके जवान बेटे की मौत हो गई। तीन दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के तीनों सदस्यों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव दहगांव निवासी हरलाल (55), उनकी पत्नी गुड्डो (50) और बेटे तेजवीर (21) की दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, हरलाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ तीन दिन पहले गाजियाबाद के बागू निवासी रिश्तेदार नरेश कुमार के यहां उनकी बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होने गए थे। 21 नवंबर को शादी संपन्न होने के बाद सोमवार को तीनों को पलवल जाना था। इसके लिए वे ईएमयू ट्रेन पकड़ने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे।
सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बागू के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने रेलवे स्टेशन जाने के दौरान तीनों दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले जिस घर में बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां इस हादसे की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव दहगांव में भी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।