Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro: Train Services from Cantt to Agra College May Begin in February

आगरा मेट्रो: फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक दौड़ सकती है ट्रेन, जनवरी में शुरू होगा ट्रायल; आया नया अपडेट

Mon, 23 Nov 2026 12:28 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 12:28 PM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में कैंट से आगरा कॉलेज तक फरवरी में ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद है। करीब 90 फीसदी ट्रैक तैयार हो चुका है और जनवरी में ट्रायल किए जाने की योजना है।

 

विज्ञापन
Agra Metro: Train Services from Cantt to Agra College May Begin in February
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। मशीनें और श्रमिकों की संख्या भी बढ़ा दी है। इससे अगले साल फरवरी में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने की उम्मीद है। इससे पहले ट्रायल पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है। इसमें 14 स्टेशन हैं। ये कॉरिडोर दो चरणों में बन रहा है। पहले चरण में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। इसमें पांच स्टेशन हैं। इसका 90 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। 40-50 दिन में ट्रैक तैयार हो जाएगा। ऐसे में जनवरी में ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। फरवरी में मेट्रो ट्रेन चलना शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो चलेगी। ये ट्रैक अगले साल जून में पूरा हो जाएगा। इस तरह से शहर में करीब 30 किमी क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलेगी। इससे लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी। किराया भी कम लगेगा और जाम से भी बचाव होगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो फरवरी में चलने लगेगी। ट्रायल पहले कर लिए जाएंगे। इसका कार्य तेज करते हुए स्टाफ और मशीनें भी बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसबीटी तक अगले महीने से दौड़ने की उम्मीद
पहले कॉरिडोर ताज पूर्वी से बिजलीघर तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। बिजलीघर से आईएसबीटी तक ट्रैक बन गया है। यहां ट्रायल होने के बाद संचालन की एनओसी भी मिल गई है। अभी यहां मेट्रो का संचालन नहीं हो सका है। उम्मीद है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बताया जाता है कि पहले कानपुर, आगरा और फिर लखनऊ में मेट्रो के उद्घाटन की कार्ययोजना बनी है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि दिसंबर के अंत में आईएसबीटी तक मेट्रो का उद्घाटन होने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed