{"_id":"6b06c86e4c166ab90d02c4c6","slug":"braj-news-today-agra-bulldozer-uproar-threat-to-mathura-peethadhishwar-and-cm-yogi-s-visit-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: मथुरा में फिर आ रहे सीएम योगी, पीठाधीश्वर को मिली धमकी; आगरा के राजा मंडी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरें: मथुरा में फिर आ रहे सीएम योगी, पीठाधीश्वर को मिली धमकी; आगरा के राजा मंडी में हंगामा
Wed, 25 Nov 2026 05:35 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:35 PM IST
सार
आगरा के राजा मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम और दुकानदारों के बीच हंगामा हुआ, वहीं मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर को धमकी मिलने का मामला सामने आया। आगरा में मोबाइल लूट, कासगंज में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों के घायल हो गए। वहीं मथुरा के फरह में सीएम योगी फिर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रज बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रज क्षेत्र में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। आगरा के राजा मंडी बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम और दुकानदारों के बीच हंगामा हुआ, जिसमें मारपीट के आरोप लगे। मथुरा में कार सेवा के आह्वान पर चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर को धमकी मिली है।
आगरा में एक प्रॉपर्टी डीलर से लाखों रुपये का मोबाइल लूटा गया। कासगंज में एक भयानक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को मथुरा के फरह में एक बड़े कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

1- आगरा: राजा मंडी बाजार में हंगामा, बुलडोजर के सामने लेट गए दुकानदार; अतिक्रमण हटाने पर हुआ बवाल
आगरा के राजा मंडी बाजार में उस समय हंगामा मच गया जब नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए बुलडोजर के सामने लेटने की कोशिश की। व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर दुकानों की लाइटें तोड़ने और बोर्ड उखाड़ने का आरोप लगाया है...पढ़ें पूरी खबर

2- स्वामी सच्चिदानंद को विदेशी नंबर से धमकी: कार सेवा से पहले चित्रगुप्त पीठाधीश्वर को अल्टीमेट, दी ये चेतावनी
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद को एक विदेशी मोबाइल नंबर से धमकी मिली है। यह धमकी छह दिसंबर की कार सेवा के आह्वान को लेकर दी गई है। यह घटना मंगलवार शाम को आगरा में एक कार्यक्रम के बाद हुई...पढ़ें पूरी खबर

3- आगरा में प्रॉपर्टी डीलर से लूट: 1.80 लाख रुपये कीमत का मोबाइल लूटा, स्पोर्ट्स बाइक से आया लुटेरा
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के हाथरस मार्ग पर मछली पुलिया के पास बाइक सवार लुटेरा मंगलवार रात को एक प्रॉपर्टी डीलर का महंगा मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने लुटेरे का सैय्यद तक पीछा किया, लेकिन वह तेज रफ्तार बाइक से चकमा देकर भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है...पढ़ें पूरी खबर

4- सात फेरों के बाद आई आफत: भयानक हादसे का शिकार हो गई दूल्हा-दुल्हन, घर की जगह पहुंचे अस्पताल; देखें VIDEO
कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में गोरहा के पास बुधवार सुबह दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे बरातियों की कार को सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा और दुल्हन समेत कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गोरहा चौकी पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है...पढ़ें पूरी खबर

5- यूपी: सीएम योगी 28 नवंबर को फिर आ रही मथुरा, जानें क्या है कार्यक्रम; फरह में रहेगा वीवीआईपी जमावड़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ-ग्राम, परखम, फरह में पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही, आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय का शिलान्यास और अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा...पढ़ें पूरी खबर