Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Antibiotics Becoming Ineffective, Doctors Warn of Growing Drug Resistance in Agra

सावधान: दवाएं खा रहे मरीज, फिर भी नहीं ठीक हो रही बीमारी; एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस ने बढ़ाई चिंता

Tue, 24 Nov 2026 10:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 10:59 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने सेमिनार में चिंता जताई कि एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक इस्तेमाल से 80-90 फीसदी तक दवाएं रेजिस्टेंट हो रही हैं। इससे निमोनिया, यूरिन इन्फेक्शन और टीबी जैसी बीमारियों का इलाज चुनौतीपूर्ण बन रहा है। डॉक्टरों ने बिना सलाह दवा लेने और इलाज बीच में छोड़ने से बचने की सलाह दी।
 

विज्ञापन
Antibiotics Becoming Ineffective, Doctors Warn of Growing Drug Resistance in Agra
दवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेवजह एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग से ये रेजिस्टेंट होकर मर्ज पर बेअसर साबित हो रही हैं। लिहाजा बीमारी को ठीक होने में लंबा वक्त लग रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के एंटी माइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के तहत माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार में डॉक्टरों ने इस पर चिंता जताई।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि सभी मर्जों में करीब 40-45 एंटीबायोटिक दवाएं उपयोग में लाई जा रही हैं। इनमें से 80-90 फीसदी दवाएं रेजिस्टेंट हो रही हैं। नई एंटीबायोटिक दवाएं नहीं बन पा रही हैं। इससे निमोनिया, यूरिन इन्फेक्शन जैसी बैक्टीरिया जनित और अन्य बीमारियाें का इलाज करना चुनौती बन रहा है।
विज्ञापन


माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि वायरल इन्फेक्शन में बेवजह एंटीबायोटिक देने से ये बेअसर हो रही हैं। वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दवाओं का पूरा कोर्स न करने और इलाज बीच में छोड़ने से भी दवाएं रेजिस्टेंट हो रही हैं। इसके चलते ही टीबी-सांस रोग में रेजिस्टेंट टीबी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर होने का एक कारण यह भी है कि लोग जुकाम-खांसी समेत सामान्य परेशानी पर भी मेडिकल स्टोर से खुद इनको खरीदकर खा रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता, डॉ. गीतू सिंह, डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल ने भी बीमारियों में एंटीबायोटिक दवाइयों के रेजिस्टेंट होने पर चिंता जताई।

चिकित्सकों ने ये दिए सुझाव

- बीमारी के कल्चर जांच के बाद ही एंटीबायोटिक दवा दी जाए।
- वायरल इन्फेक्शन में एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग न करें।

- बीमारी का इलाज बीच में न छोड़ें, खुद से दवाएं खरीदकर न खाएं।
- नई एंटीबायोटिक दवाएं विकसित करने के लिए शोध को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed