{"_id":"6b03cb67804b9860e80e6236","slug":"all-16-blocks-in-agra-without-beos-no-officer-joins-teachers-salary-process-at-risk-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: शिक्षा विभाग का अजब हाल, सभी 16 ब्लॉकों में एक भी बीईओ नहीं; शिक्षकों के वेतन पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: शिक्षा विभाग का अजब हाल, सभी 16 ब्लॉकों में एक भी बीईओ नहीं; शिक्षकों के वेतन पर संकट
Mon, 23 Nov 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:43 AM IST
सार
आगरा के सभी 16 ब्लॉक 16 नवंबर से खंड शिक्षा अधिकारी विहीन हैं। नई तैनाती के आदेश के बावजूद अब तक किसी अधिकारी ने कार्यभार नहीं संभाला है, जिससे शिक्षकों के अवकाश, वेतन और अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसए ऑफिस आगरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के 15 ग्रामीण और एक नगर क्षेत्र समेत सभी 16 ब्लॉक 16 नवंबर से खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विहीन हैं। पुराने बीईओ को स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया था। इसके बाद तत्काल व्यवस्था के तहत आठ बीईओ को नए ब्लॉकों में तैनात किया जाना था और आठ अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग ब्लॉकों की जिम्मेदारी संभालनी थी, लेकिन अब तक एक भी बीईओ ने जॉइन नहीं किया है। इससे ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक और शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
बीईओ के पद खाली होने से शिक्षकों के आकस्मिक, चिकित्सा, बाल्यकाल देखभाल और मातृत्व अवकाश की स्वीकृति में दिक्कत आ रही है। इन अवकाशों से संबंधित आवेदनों पर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, शिक्षकों के वेतन की प्रक्रिया पर भी इसका असर पड़ रहा है। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के मासिक वेतन में जरूरी संशोधन बीईओ स्तर से किया जाता है।
शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ब्रजेश दीक्षित ने बताया कि 23 तारीख के बाद वेतन लॉक किया जाता है। शिक्षकों की उपस्थिति के 9सी प्रपत्र के आधार पर वेतन संशोधित कर वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजने की जिम्मेदारी भी बीईओ की होती है। ऐसे में समय रहते अधिकारियों ने कार्यभार नहीं संभाला तो नवंबर के वेतन की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा शिक्षकों के विभिन्न आवेदन, निरीक्षण और अन्य विभागीय काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना है कि पुराने बीईओ को कार्यमुक्त करने के बाद तत्काल नई व्यवस्था की जानी थी, लेकिन 16 ब्लॉकों में एक भी अधिकारी के जॉइन न करने से ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति बनी हुई है। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि तत्काल रूप से सभी बीईओ को जॉइन करना था और आदेश के अनुसार पुराने सभी बीईओ को कार्यमुक्त कर दिया है। जल्द ही नए बीईओ भी जॉइन कर लेंगे।