Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Keetham Bird Sanctuary: One-Kilometre Eco-Sensitive Zone Proposed Around Soor Sarovar

आगरा: एनजीटी की सख्ती के बाद जागा प्रशासन, कीठम पक्षी विहार के चारों ओर तय होगा इको सेंसिटिव जोन

Mon, 23 Nov 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 10:12 AM IST
सार

आगरा के रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) के विस्तारित 798.1505 हेक्टेयर क्षेत्र के चारों ओर एक किलोमीटर का इको सेंसिटिव जोन निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 नवंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इसकी सीमाओं और पर्यावरणीय मानकों पर चर्चा होगी।
 

विज्ञापन
Agra Keetham Bird Sanctuary: One-Kilometre Eco-Sensitive Zone Proposed Around Soor Sarovar
सूर सरोवर पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम के कुल 798.1505 हेक्टेयर विस्तारित क्षेत्रफल के लिए इको सेंसिटिव जोन के निर्धारण के लिए 25 नवंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतरविभागीय निगरानी समिति की बैठक होगी। कैंप कार्यालय पर शाम 5:30 बजे होने वाली बैठक में जोन की सीमाओं और पर्यावरणीय मानकों पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व में पक्षी विहार के इको सेंसिटिव जोन को शून्य घोषित करने की अधिसूचना पर एनजीटी की सख्ती के बाद शासन स्तर से उसे वापस ले लिया गया था। अब विस्तारित सीमा के चारों ओर एक किलोमीटर का इको सेंसिटिव जोन निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश शासन के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग-4 के 12 जनवरी 2021 के आदेश से गठित इस निगरानी समिति के अध्यक्ष जिला मजिस्ट्रेट आगरा और सदस्य सचिव उप वन संरक्षक, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य परियोजना हैं।
विज्ञापन


समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त निदेशक पर्यटन, उप निदेशक उद्यान, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, इटावा के वन्यजीव वार्डेन, राज्य सरकार की ओर से नामित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के प्रतिनिधि और पारिस्थितिकी व जैव विविधता विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप वन संरक्षक राजेश कुमार ने सभी सदस्यों को पत्र भेजकर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है, ताकि सीमा विस्तार के अनुरूप इको सेंसिटिव जोन के निर्धारण और क्षेत्र में अवैध निर्माण व प्रदूषण पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed