Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Dev Uthai Ekadashi 2026 Vrat Puja Vidhi Lord Vishnu Vrat Importance

देवउठनी एकादशी 2026: उठो देवा, बैठो देवा... भगवान विष्णु को मंत्रोच्चार से जगाएं, जानें पूजाविधि और महत्व

Thu, 19 Nov 2026 07:11 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2026 07:11 PM IST
सार

आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को वे जागते हैं। इसी कारण इस तिथि को देवोत्थान या देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है।

विज्ञापन
Dev Uthai Ekadashi 2026 Vrat Puja Vidhi Lord Vishnu Vrat Importance
देवउठनी एकादशी का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म ग्रंथों में कार्तिक शुक्ल एकादशी को देव जागरण का पर्व माना गया है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जाग जाते हैं। इस पावन तिथि को देवउठनी ग्यारस या देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इस बार यह एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। चार महीने से विराम लगे हुए मांगलिक कार्य भी इसी दिन से शुरू हो जाते हैं। कार्तिक पंचतीर्थ महास्नान भी इसी दिन से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। पूरे महीने कार्तिक स्नान करने वालों के लिए एकादशी तिथि से पंचभीका व्रत का प्रारंभ होता है, जो पांच दिन तक निराहार (निर्जल) रहकर किया जाता है। यह व्रत धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के उद्देश्य से किया जाता है।

विज्ञापन


देव जागरण का पर्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को वे जागते हैं। इसी कारण इस तिथि को देवोत्थान या देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। भगवान के जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के जागरण के लिए विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन करने का विधान है।
विज्ञापन


हजार अश्वमेध यज्ञ के समान फल
पद्म पुराण में वर्णित एकादशी माहात्म्य के अनुसार, देवोत्थान एकादशी व्रत का फल एक हजार अश्वमेध यज्ञ और सौ राजसूय यज्ञ के बराबर माना गया है। एकादशी तिथि का उपवास बुद्धि, शांति प्रदान करने वाला और संतति सुख देने वाला बताया गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जन्म-जन्मांतर के पाप क्षीण होते हैं तथा जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है। विष्णु पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति लोभ या मोह सहित किसी भी कारण से एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु का अभिनंदन और पूजन करता है, वह समस्त दुखों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवउठनी एकादशी की पूजा-विधि
इस दिन सांयकाल में पूजा स्थल को साफ-सुथरा कर लें। चूना, गेरू या आटे में हल्दी मिलाकर पूजा कक्ष में रंगोली बनाएं। घी के ग्यारह दीपक देवताओं के निमित्त जलाएं। भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा के लिए द्राक्ष, ईख, अनार, केला, सिंघाड़ा, लड्डू, बताशे, मूली आदि ऋतुफल एवं नवीन धान्य रखें। इन सभी वस्तुओं को श्रद्धापूर्वक श्रीहरि को अर्पित करने से उनकी कृपा बनी रहती है। इस दिन मंत्रोच्चारण, स्तोत्र पाठ, शंख-घंटे की ध्वनि और भजन-कीर्तन द्वारा देवताओं को जगाने का विधान है। भगवान को ऋतु के नए फल और धान्य अर्पित करना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी प्रतीक माना जाता है।

चरणामृत और तुलसी का महत्व
इस दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए भगवान का चरणामृत ग्रहण करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि चरणामृत ग्रहण करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन विष्णु स्तुति, शालिग्राम और तुलसी महिमा का पाठ करना तथा व्रत रखना शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए उनकी पूजा में तुलसी दल अर्पित करने का विशेष महत्व है।


मंत्रोच्चार से जगाएं श्रीहरि
भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाने के लिए इन मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए।

मंत्र
उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये। त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्॥
उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव। गतामेघा वियच्चैव निर्मलं निर्मलादिशः॥
शारदानि च पुष्पाणि गृहाण मम केशव।

मंत्र ज्ञात नहीं होने पर या शुद्ध उच्चारण नहीं होने पर 'उठो देवा, बैठो देवा' कहकर श्रीनारायण को जगा सकते हैं। श्रीहरि को जगाने के पश्चात उनकी षोडशोपचार विधि से पूजा करें। धूप, दीप, नैवेद्य और पुष्प अर्पित कर आरती करें तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed