Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्गशीर्ष मास 2026 कैलेंडर: यहां देखें अगहन महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और खरमास की तारीख

Tue, 24 Nov 2026 05:02 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 24 Nov 2026 05:02 PM IST
सार

Margashirsha Calendar 2026: साल 2026 में मार्गशीर्ष मास की शुरुआत 25 नवंबर, बुधवार से हो रही है, जबकि इसका समापन 23 दिसंबर को होगा। इस पूरे महीने में पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु की आराधना, शंख पूजन और तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तारीखों की पूरी सूची।

विज्ञापन
margashirsha month 2026 vrat tyohar list kharmas date
मार्गशीर्ष मास 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट - फोटो : AI
Margashirsha 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि सभी महीनों में वे मार्गशीर्ष हैं। यही वजह है कि इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप और साधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस महीने में सच्चे मन से की गई भक्ति का शुभ फल प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


साल 2026 में मार्गशीर्ष मास की शुरुआत 25 नवंबर, बुधवार से हो रही है, जबकि इसका समापन 23 दिसंबर को होगा। इस पूरे महीने में पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु की आराधना, शंख पूजन और तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। इसके अलावा कई प्रमुख व्रत और त्योहार भी मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तारीखों की पूरी सूची।
 
margashirsha month 2026 vrat tyohar list kharmas date
मार्गशीर्ष मास 2026 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट - फोटो : adobe stock

मार्गशीर्ष मास 2026 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
25 नवंबर 2026, बुधवार: रोहिणी व्रत, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ
27 नवंबर 2026, शुक्रवार: संकष्टी गणेश चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
30 नवंबर 2026, सोमवार: झंडा दिवस
1 दिसंबर 2026, मंगलवार: काल भैरव जयंती, कालाष्टमी
4 दिसंबर 2026, शुक्रवार: उत्पन्ना एकादशी
5 दिसंबर 2026, शनिवार: योगेश्वर द्वादशी
6 दिसंबर 2026, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
7 दिसंबर 2026, सोमवार: मासिक शिवरात्रि
8 दिसंबर 2026, मंगलवार: मार्गशीर्ष अमावस्या
10 दिसंबर 2026, गुरुवार: चंद्र दर्शन
13 दिसंबर 2026, रविवार: कृच्छ्र चतुर्थी
14 दिसंबर 2026, सोमवार: विवाह पंचमी
15 दिसंबर 2026, मंगलवार: सुब्रह्मण्य षष्ठी, स्कंद षष्ठी
16 दिसंबर 2026, बुधवार: धनु संक्रांति, खरमास प्रारंभ
17 दिसंबर 2026, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी
20 दिसंबर 2026, रविवार: गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
21 दिसंबर 2026, सोमवार: मत्स्य द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
22 दिसंबर 2026, मंगलवार: हनुमान जयंती (कन्नड़)
23 दिसंबर 2026, बुधवार: दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा

margashirsha month 2026 vrat tyohar list kharmas date
मार्गशीर्ष मास में कब से शुरू होगा खरमास? - फोटो : Adobe Stock

मार्गशीर्ष मास में कब से शुरू होगा खरमास?
मार्गशीर्ष महीने में ही सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को धनु संक्रांति कहा जाता है। इसी के साथ खरमास की शुरुआत हो जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। वे 14 जनवरी 2027 की रात 9 बजकर 14 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे।

इस अवधि को खरमास कहा जाता है, जो लगभग एक महीने तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसलिए इस समय को पूजा-पाठ, दान और धार्मिक साधना के लिए विशेष माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
margashirsha month 2026 vrat tyohar list kharmas date
मार्गशीर्ष महीने में रखें इन नियमों का ध्यान - फोटो : amar ujala

मार्गशीर्ष महीने में रखें इन नियमों का ध्यान
क्या करें?

मार्गशीर्ष मास में प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। हालांकि, एकादशी और रविवार को तुलसी में जल चढ़ाने से बचने की मान्यता है। शाम के समय घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। इससे मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है।

क्या न करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने में तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा जीरे का सेवन न करने की भी कुछ परंपराओं में सलाह दी जाती है। इस महीने सात्विक भोजन, संयम और नियमित पूजा-पाठ को प्राथमिकता देना शुभ माना जाता है।

अग्नि देव की स्तुति: ऋग्वेद के प्रथम मंत्र से मिलती हैं जीवन की ये 4 अनमोल सीख, जानें इसका महत्व

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed